फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Kumaon today news

Morning News: उत्तराखंड की सड़क पर काल बनकर दौड़ी स्कूल बस...महिलाओं को कुचला, दरोगा को पीटा; पढ़ें बड़ी खबरें

Wed, 03 Jul 2024 08:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 08:19 AM IST
सार

Kumaon News: रुद्रपुर में स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला, एक की मौत और पांच घायल। हल्द्वानी में खैर तस्कर ने वन विभाग के दरोगा को पीटा। अल्मोड़ा में महिला पर तेंदुआ झपटा। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kumaon today news
सड़क पर काल बनकर दौड़ी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने मामले की जानकारी ली। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना।
विज्ञापन

Road Accident: रुद्रपुर में स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला, एक की मौत...पांच घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन

 

2- हल्द्वानी में वाहन में खैर की लकड़ी लेकर जा रहे वन तस्कर ने रोकने पर वन दरोगा की गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोपी ने उनसे मारपीट कर तमंचा तान दिया। साथ ही जबरन गेट खुलवाकर भाग गया। बरहैनी रेंज में सोमवार शाम हुई घटना की वन दरोगा ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है।
Haldwani: खैर तस्कर ने वन विभाग के दरोगा को पीटा...तमंचा ताना, जबरदस्ती गेट खुलवाकर स्कॉपियो में ले गया लकड़ी
 

3- अल्मोड़ा के मौलेखाल के जंगलों में आग लगने के बाद अब जिले में वन्यजीवों के हमले बढ़ने लगे हैं। सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, इससे उसकी जान बच सकी। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Almora News: महिला पर झपटा तेंदुआ...दो मिनट तक आदमखोर से भिड़ी लीला, साथियों की मदद से मौत के मुंह से निकल आई
 
विज्ञापन

4- रुद्रपुर में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। जिला आबकारी अधिकारी ने मदिरा कारोबारी से 10.21 लाख रुपये के माल के एवज में 10 फीसदी के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस
 

5- मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए धारचूला तहसील प्रशासन ने आदि कैलाश के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए हैं। मौसम ठीक होने के बाद ही परमिट जारी किए जाएंगे।
आदि कैलाश यात्रा पर मौसम ने डाली बाधा: प्रशासन ने लगाई इनर लाइन परमिट पर रोक, मलबा आने से कई रास्ते बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed