फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   well smuggler beats forest department inspector in haldwani

Haldwani: खैर तस्कर ने वन विभाग के दरोगा को पीटा...तमंचा ताना, जबरदस्ती गेट खुलवाकर स्कॉपियो में ले गया लकड़ी

Wed, 03 Jul 2024 08:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 08:05 AM IST
सार

हल्द्वानी में वाहन में खैर की लकड़ी लेकर जा रहे वन तस्कर ने रोकने पर वन दरोगा की गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोपी ने उनसे मारपीट कर तमंचा तान दिया। साथ ही जबरन गेट खुलवाकर भाग गया।

विज्ञापन
well smuggler beats forest department inspector in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में वाहन में खैर की लकड़ी लेकर जा रहे वन तस्कर ने रोकने पर वन दरोगा की गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोपी ने उनसे मारपीट कर तमंचा तान दिया। साथ ही जबरन गेट खुलवाकर भाग गया। बरहैनी रेंज में सोमवार शाम हुई घटना की वन दरोगा ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरहैनी रेंज का एक गुर्जर लंबे समय से वन तस्करी में लिप्त है। सोमवार देर रात वह अपनी स्कॉपियों में खैर लेकर जंगल से आ रहा था। बरहैनी रेंज के धुलिया गेट पर वनकर्मियों ने गेट नहीं खोला। जब वनकर्मियों ने वाहन चेक कराने के लिए कहा तो वह हाथापाई पर उतर आया। गेट में तैनात वनकर्मियों ने वन दरोगा शेर सिंह बोरा को मौके पर बुलाया। शेर सिंह बोरा अपनी बाइक से मौके पर पहुंचे। वन गुर्जर ने शेर सिंह बोरा से भी हाथापाई शुरू कर दी। उसने अपनी स्कॉपियो से वन दरोगा की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वन दरोगा से मारपीट कर और तमंचा तानकर उससे गेट खुलवा लिया। इसके बाद खैर लेकर फरार हो गया। वन दारोगा की ओर से वन रेंजर को सूचना दी गई। हालांकि अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

रेंजर ने एसएसपी से की मुलाकात
बरहैनी रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को बरहैनी रेंज की घटना से अवगत कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी पीएन मीणा ने रेंजर से लिखित शिकायत करने को कहा है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वन गुजर लंबे समय से खैर तस्करी करता है। दबंग होने के चलते कोई कर्मचारी उसकी शिकायत नहीं करता है। पूर्व में भी वह एक वन दरोगा के साथ मारपीट कर चुका है।

वन गुर्जर ने वन दरोगा के साथ मारपीट की। तमंचे के बल पर गेट खुलवाकर अपनी स्कॉपिर्यो ले गया। वन दरोगा की ओर से अभी तक मौखिक शिकायत की गई है।
-प्रदीप कुमार असगोला, वन क्षेत्राधिकारी बरहैनी

वन क्षेत्राधिकारी की ओर से मौखिक शिकायत आई है। शिकायत को दिखाया जा रहा है। वन दरोगा से लिखित शिकायत करने को कहा गया है।
-उमेश तिवारी, डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर

बरहैनी रेंज कें रेंजर की ओर से शिकायत की गई है। उनसे लिखित शिकायत करने के लिए कहा गया है।
-पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed