फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attack on woman who went to collect grass in almora

Almora News: महिला पर झपटा तेंदुआ...दो मिनट तक आदमखोर से भिड़ी लीला, साथियों की मदद से मौत के मुंह से निकल आई

Tue, 02 Jul 2024 08:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, इससे उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन
Leopard attack on woman who went to collect grass in almora
महिला पर झपटा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा के मौलेखाल के जंगलों में आग लगने के बाद अब जिले में वन्यजीवों के हमले बढ़ने लगे हैं। सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, इससे उसकी जान बच सकी। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब सल्ट के लुहेड़ा निवासी लीला देवी (50) पत्नी महेंद्र सिंह अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ घास लेने घर से 100 मीटर दूर खेत में गई थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसने हौसला दिखाते हुए तेंदुए की पकड़ से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। साथियों के शोर के साथ उसका यह प्रयास सफल रहा। दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ भाग गया तब उसकी जान बच सकी। हालांकि इस घटना में तेंदुए ने उसके शरीर पर गहरे घाव कर दिए। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला का रामनगर में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस

विज्ञापन
विज्ञापन
इधर महिला पर तेंदुए के हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रधान केसर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम पूरे दिन क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।

दो दिन पूर्व ही वन विभाग ने गांव में डाल दिया था डेरा
वन विभाग के मुताबिक बीते 30 जून को ग्रामीणों ने गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने उसी दिन गांव पहुंचकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने का प्रयास किया। तब से टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थ, लेकिन इसी बीच तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया और वन विभाग देखता रह गया। बता दें कि जिस क्षेत्र में तेंदुए ने महिला पर हमला किया, वहां लंबे समय से इसकी सक्रियता बनी थी। चार महीने पूर्व इसी क्षेत्र में कार से उतरे एक यात्री पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था।

द्वाराहाट में दो दिन पहले महिला पर किया था हमला
दो दिन पूर्व द्वाराहाट में भी घर के पास ही घास लेने खेत में गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तब भी साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा। सल्ट के लुहेड़ा में भी साथी महिलाओं के चिल्लाने से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

लुहेड़ा और इसके आसपास टीम लगातार गश्त कर रही थी। महिला पर हमला करने के बाद गश्त बढ़ा दी है। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। टीम क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा में जुटी रहेगी।
-राम शरन, रेंजर, सल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed