फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: School bus crushes six women in Rudrapur

Road Accident: रुद्रपुर में स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला, एक की मौत...छह घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 02 Jul 2024 08:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 08:17 PM IST
सार

रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छह महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: School bus crushes six women in Rudrapur
रुद्रपुर में स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छह महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने मामले की जानकारी ली। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना।

मंगलवार शाम करीब करीब चार बजे एक निजी स्कूल की बस (यूके06पीए-1112) रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी और फिर एलायंस काॅलोनी के सामने सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू (50) पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनू की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद कोतवाल धीरेंद्र कुमार व ट्रांजिट कैंप के इंस्पेक्टर भारत सिंह मय पुलिस बल के दुर्घटनास्थल पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत एलायंस कालोनी के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और घायल महिलाओं का हाल जाना। मृतका मीनू के देवर नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

संभागीय अधिकारी के घर में काम करती थी मीनू
मीनू एलायंस काॅलोनी में एक संभागीय अधिकारी के घर में काम करती थी। उसके साथ की अन्य घायल महिलाएं भी इसी कालोनी में घरों में काम करती हैं। उनके मिलनसार व्यवहार की वजह से एलायंस कालोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। मीनू की मौत पर दुख जाहिर किया। मीनू के तीन बच्चे हैं। पति बबलू की चार महीने पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। 

सड़क दुर्घटना की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। जो अस्पताल में भर्ती है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चालक को जेल भेजा जाएगा।
-मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed