फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   the administration banned inner line permits in view of the weather department alert in pithoragarh

आदि कैलाश यात्रा पर मौसम ने डाली बाधा: प्रशासन ने लगाई इनर लाइन परमिट पर रोक, मलबा आने से कई रास्ते बंद

Tue, 02 Jul 2024 07:08 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 07:08 PM IST
सार

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए धारचूला तहसील प्रशासन ने आदि कैलाश के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
the administration banned inner line permits in view of the weather department alert in pithoragarh
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए धारचूला तहसील प्रशासन ने आदि कैलाश के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए हैं। मौसम ठीक होने के बाद ही परमिट जारी किए जाएंगे।

पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण टनकपुर- तवाघाट एनएच, तवाघाट- सोबला, तवाघाट- लिपुलेख सड़क कई जगहों पर बोल्डर और मलबा आने बंद हो गई हैं। दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे हैं। आदि कैलाश, पंचाचूली जाने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश से दोबाट, नारायण नगर, कंज्योति, रोंगती नाला और तीनतोला सड़क भी बंद हो गई है। हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक दानू ने बताया कि टीवी टावर के पास बंद सड़क खोल दी है। मौसम ठीक होने पर धारचूला से तवाघाट तक शाम तक खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म...फिर 15 लाख में हुआ समझौता; आरोपी के भागने पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


67 आरसीसी ग्रेफ के ओसी सौरव कुमार ने बताया कि नारायण नगर, तीनतोला स्थान पर जेसीबी मशीन सड़क खोलने में लगी है। उन्होंने कहा है कि मानसून काल बोल्डर और मलबा गिरने से जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सड़क खोलने वाले कर्मचारी पर दबाव न डालने की अपील की है।

खराब मौसम को देखते हुए मंगलवार से इनर लाइन पास बनाने बंद किए हैं। इस समय व्यास घाटी को जाने वाली सड़क बंद है। यात्रियों से अपील है कि आदि कैलाश, पंचाचूली और नारायण आश्रम के लिए यात्री सड़क खुलने की सूचना मिलने के बाद ही यात्रा करें।
-मंजीत सिंह, एसडीएम धारचूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed