फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Kumaon News

Kumaon News: बेटे ने मरने से पहले पिता और भाईयों को क्यों काटा...जानें वजह, पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

Mon, 03 Jun 2024 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Jun 2024 05:11 PM IST
सार

रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद किशोर ने अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kumaon News
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

Haldwani: 12 साल के लड़के ने मरने से पहले पिता और फिर दो भाईयों को काटा, जानिए दस दिनों में उसके साथ क्या हुआ
विज्ञापन

 

2- देश और प्रदेश में विशिष्ट पहचान रखने वाली पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने की कोशिश शुरू हुई है। संस्कृति विभाग अल्मोड़ा ने धार्मिक संस्कृति के साथ ही मुखौटा संस्कृति को सहेजे कुमौड़, सतगढ़, देवलथल सहित अन्य जगहों पर आयोजित होने वाली समृद्ध हिलजात्रा को संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन यूनेस्को की धरोहर में शामिल का दायित्व संभाला है, इसके तहत संस्कृति विभाग एक डाक्यूूमेंट्री को तैयार करेगा। इस कार्य के लिए जिला योजना से बजट मिलेगा।
Uttarakhand: पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को मिलेगी वैश्विक पहचान, यूनेस्को की धरोहर में होगी शामिल; जानिए खासियत
 

3- दिनेशपुर में जंगल से सटे चंडीपुर गांव में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार में करंट आने से उसकी चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Uttarakhand: मामा-भांजा नहीं...जिगरी दोस्त की तरह रहते थे राजबिहारी और मनीपद, हर कोई घटना से स्तब्ध
 
विज्ञापन

4- गदरपुर में पुलिस ने घर में छापा मारकर 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 किलो मांस, एक चापड़, दो छुरी और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. रवि शंकर झा ने परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मांस के प्रतिबंधित पशु के होने की पुष्टि की और मांस के कुछ टुकड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।
Uttarakhand: 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार, दो फरार; इस वजह से किया था पशु का वध...सभी हैरान
 

5- लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी। इसे देखते हुए पुलिस ने चार जून का रूट प्लान जारी कर दिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि मतगणना के चलते सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से आवास विकास को जाने वाले रास्ते तक जीरो जोन रहेगा। यहां यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। एमबीपीजी कॉलेज के चारों तरफ के  रास्तों को भी सील किया जाएगा।  
Haldwani Traffic: लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानें नया रूट प्लान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed