फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two people arrested with 120 kg of banned meat in gadarpur

Uttarakhand: 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार, दो फरार; इस वजह से किया था पशु का वध...सभी हैरान

Mon, 03 Jun 2024 11:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Jun 2024 11:47 AM IST
सार

गदरपुर में पुलिस ने घर में छापा मारकर 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Two people arrested with 120 kg of banned meat in gadarpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गदरपुर में पुलिस ने घर में छापा मारकर 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 किलो मांस, एक चापड़, दो छुरी और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. रवि शंकर झा ने परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मांस के प्रतिबंधित पशु के होने की पुष्टि की और मांस के कुछ टुकड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।

रविवार सुबह पुलिस को ग्राम धीमरखेड़ा में गोकशी की सूचना मिली थी। एसआई बसंत प्रसाद और कपिल कंबोज के नेतृत्व में टीम ने ग्राम धीमरखेड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रहने वाले सद्दीक के घर पर छापा मारा। टीम को देखकर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे युवक ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम धीमरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन बताया। उसने बताया कि उसकी दो चचेरी बहनों की शादी है और उसके चाचा मोहम्मद सद्दीक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए प्रतिबंधित पशु को काटा था। यासीन को साथ लेकर पुलिस टीम ने घर के किचन में पहुंची तो वह सद्दीक धारदार हथियार से पशु के अवशेष और हड्डियों को काट रहा था। पुलिस टीम को देखकर मोहम्मद सद्दीक हड़बड़ा कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: पिता से हो गई थी नफरत, मरने तक गोदते रहा चाकू...हत्यारे भाजपा नेता को भेजा जेल; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि उसने अपने बेटे इदरीश, भतीजे मोहम्मद यासीन और ग्राम धीमरखेड़ा निवासी कासिम के साथ मिलकर देर रात एक पशु को बौर नदी के किनारे काटा था। पशु के सिर और पैरों को उन्होंने नदी में फेंक दिया और मांस घर ले आए थे। बताया कि इदरीश और कासिम सामान लेने के लिए बाजार गए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद मोहम्मद यासीन और मोहम्मद सद्दीक के अलावा फरार आरोपी इदरीश और कासिम के खिलाफ उत्तराखंड गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत धारा 3/5/11(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सादगी से हुआ निकाह
गदरपुर में ग्राम धीमरखेड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी समय से अवैध रूप से प्रतिबंधित पशुओं का वध किए जाने की चर्चा थी। रविवार को मोहम्मद सद्दीक घर में दो दो बेटियों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों का स्वागत करने के लिए साज सज्जा हो रही थी। हर किसी के चेहरों पर खुशी की जो चमक थी, वो पुलिस की कार्रवाई के बाद काफूर हो गई। खुशियों वाले घर में मातम सा छा गया। दोपहर बाद दोनों बेटियों की बरात मोहम्मद सद्दीक के दरवाजे पर पहुंची। परिजनों ने सादगी भरे माहौल में निकाह की रस्म अदा कराई और बरातियों को विदा किया। एकम सनातन भारत दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. आरके महाजन ने कहा कि इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed