फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager bit his father and two brothers before dying in haldwani

Haldwani: 12 साल के लड़के ने मरने से पहले पिता और फिर दो भाईयों को काटा, जानिए दस दिनों में उसके साथ क्या हुआ

Mon, 03 Jun 2024 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Jun 2024 04:48 PM IST
सार

रुद्रपुर निवासी 12 साल के किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Teenager bit his father and two brothers before dying in haldwani
Haldwani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Traffic: लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानें नया रूट प्लान
विज्ञापन


वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार (12) को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसने कहा कि वह रविवार सुबह से ही लोगों को काटने को दौड़ने लगा। बताया कि इस दौरान पहले उसने मेरी अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। करीब दोपहर 2:30 बजे से इलाज शुरू हुआ। इसके आधे घंटे बाद विक्की की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने बेटों को रेबीज का इंजेक्शन लगा ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed