{"_id":"666910f32306d9a74904169b","slug":"uttarakhand-news-kuamon-news-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morning News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महिला की मौत से मातम...तो अल्मोड़ा में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महिला की मौत से मातम...तो अल्मोड़ा में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म
Wed, 12 Jun 2024 08:37 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:37 AM IST
सार
Kumaon News: नैनीताल में जंगल की आग की चपेट में एक स्कूल आ गया। आग से स्कूल के तीन कमरे जल गए। इस बार 15 जून को कैंची मेले में रिकॉर्ड भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
स्कूल में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यह थम गई थी लेकिन एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। इस बार जंगल की आग की चपेट में एक स्कूल आ गया। आग से स्कूल के तीन कमरे जल गए।
विज्ञापन
2- हल्द्वानी में भीषण गर्मी में ऊर्जा निगम की ओर से लिए जा रह छोटे-छोटे शटडाउन लोगों की परेशान बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को राजपुरा, उत्तर उजाला, बेलबाबा, पंचायतघर, लामाचौड़ के ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली जाती रही। गौजाजाली के अनस ने बताया कि कई बार दिन में बिजली जा रही है।
Haldwani: रुलाती बिजली...भीषण गर्मी में भी दिन से रात तक बार-बार जा रही लाइट, कटाैती से लोग परेशान
Haldwani: रुलाती बिजली...भीषण गर्मी में भी दिन से रात तक बार-बार जा रही लाइट, कटाैती से लोग परेशान
3- इस बार 15 जून को कैंची मेले में रिकॉर्ड भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में अधिकारियों के समक्ष कैंची मेले के सफल संचालन को लेकर पांच बड़ी चुनौतियां रहने वाली हैं।
Kainchi Mela: 15 तारीख को होगी अफसरों की व्यवस्थाओं की परीक्षा...जब लगेगा कैंची मेला, यह रहेंगी चुनौतियां
Kainchi Mela: 15 तारीख को होगी अफसरों की व्यवस्थाओं की परीक्षा...जब लगेगा कैंची मेला, यह रहेंगी चुनौतियां
4- पिथौरागढ़ के गनबास्ते गाड़ा की एक महिला की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना महिला के पति को दी है।
Pithoragarh: घास काटने गई महिला का पैर फिसला...खाई में गिरकर मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल; पति को दी सूचना
Pithoragarh: घास काटने गई महिला का पैर फिसला...खाई में गिरकर मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल; पति को दी सूचना
5- अल्मोड़ा नगर के एक निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
Almora: नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल; जानें पूरा मामला
Almora: नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल; जानें पूरा मामला