Haldwani: रुलाती बिजली...भीषण गर्मी में भी दिन से रात तक बार-बार जा रही लाइट, कटाैती से लोग परेशान
हल्द्वानी में भीषण गर्मी में ऊर्जा निगम की ओर से लिए जा रह छोटे-छोटे शटडाउन लोगों की परेशान बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली जाती रही। गौजाजाली के अनस ने बताया कि कई बार दिन में बिजली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में भीषण गर्मी में ऊर्जा निगम की ओर से लिए जा रह छोटे-छोटे शटडाउन लोगों की परेशान बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को राजपुरा, उत्तर उजाला, बेलबाबा, पंचायतघर, लामाचौड़ के ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली जाती रही। गौजाजाली के अनस ने बताया कि कई बार दिन में बिजली जा रही है।
राजपुरा के कुनाल ने बताया कि रात में हर रोज 15 से 20 मिनट बिजली जाती है जिससे बच्चों को काफी दिक्कत होती है। ऊर्जा निगम के एसई नवीन मिश्रा ने बताया कि कोई बड़ा रोस्टर या शटडाउन लेने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। उधर, बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन शीशमहल स्थित कार्यालय में सौंपा। कहा कि बिजली कटौती से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, किशोर बल्यूटिया, भैरव भट्ट, राजकुमार यादव, रजत तिवारी, राजेश, संतोष कुमार मौजूद रहे।
ये पढ़ें- Kainchi Mela: 15 तारीख को होगी अफसरों की व्यवस्थाओं की परीक्षा...जब लगेगा कैंची मेला, यह रहेंगी चुनौतियां
नौनिहालों और गर्भवतियों को गर्मी में दे रहे अंडे
आम तौर पर अंडे को सर्दी में खाया जाता है पर सर्दी में कोटा नहीं मिलने से महिला एवं बाल विकास विभाग शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में इन दिनों अंडे का बचा कोटा बांट रहा है। महिला और बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबांड़ी केंद्रों में हर सप्ताह धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के साथ नौनिहालों को पोषाहार के तहत हर हफ्ते दो अंडे बांटे जाते हैं। हल्द्वानी ब्लॉक में कुल 422 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 291 और शहरी क्षेत्र में 131 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों से आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले हजारों बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभाग की योजनाओं का लाभ मिलता है।
आचार संहिता के कारण अंडा नहीं बंट पाया था। इसलिए रुका हुआ कोटा बांटा जा रहा है।
-शिल्पा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण, बाल विकास विभाग, हल्द्वानी
गर्मी में भी अंडा खा सकते हैं लेकिन बच्चे या गर्भवती महिलाओं को शरीर पर इससे पड़ने वाले प्रभाव पर भी ध्यान देना होगा।
- डॉ. विनीता निखुर्पा, बेस अस्पताल