फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Kuamon News

Morning News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महिला की मौत से मातम...तो अल्मोड़ा में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म

Wed, 12 Jun 2024 08:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:37 AM IST
सार

Kumaon News: नैनीताल में जंगल की आग की चपेट में एक स्कूल आ गया। आग से स्कूल के तीन कमरे जल गए। इस बार 15 जून को कैंची मेले में रिकॉर्ड भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kuamon News
स्कूल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यह थम गई थी लेकिन एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। इस बार जंगल की आग की चपेट में एक स्कूल आ गया। आग से स्कूल के तीन कमरे जल गए।
विज्ञापन

PHOTOS: जंगल की आग...स्कूल में फर्नीचर, कंम्प्यूटर और दस्तावेज जले, मची खलबली; पांच तस्वीरों में देखिए नजारा
विज्ञापन

 

2- हल्द्वानी में भीषण गर्मी में ऊर्जा निगम की ओर से लिए जा रह छोटे-छोटे शटडाउन लोगों की परेशान बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को राजपुरा, उत्तर उजाला, बेलबाबा, पंचायतघर, लामाचौड़ के ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली जाती रही। गौजाजाली के अनस ने बताया कि कई बार दिन में बिजली जा रही है।
Haldwani: रुलाती बिजली...भीषण गर्मी में भी दिन से रात तक बार-बार जा रही लाइट, कटाैती से लोग परेशान
 

3- इस बार 15 जून को कैंची मेले में रिकॉर्ड भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में अधिकारियों के समक्ष कैंची मेले के सफल संचालन को लेकर पांच बड़ी चुनौतियां रहने वाली हैं।
Kainchi Mela: 15 तारीख को होगी अफसरों की व्यवस्थाओं की परीक्षा...जब लगेगा कैंची मेला, यह रहेंगी चुनौतियां
 
विज्ञापन

4- पिथौरागढ़ के गनबास्ते गाड़ा की एक महिला की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना महिला के पति को दी है।
Pithoragarh: घास काटने गई महिला का पैर फिसला...खाई में गिरकर मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल; पति को दी सूचना
 

5- अल्मोड़ा नगर के एक निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। 
Almora: नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल; जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed