फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High Court upholds inter-service seniority list of assistant engineers in UPCL

उत्तराखंड: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यूपीसीएल में सहायक अभियंताओं की अंतर-सेवा वरिष्ठता सूची सही ठहराई

Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में प्रमोशन और सीधी भर्ती से नियुक्त सहायक अभियंताओं की अंतर-सेवा वरिष्ठता के विवाद पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand High Court upholds inter-service seniority list of assistant engineers in UPCL
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यूपीसीएल में प्रमोशन और सीधी भर्ती से नियुक्त सहायक अभियंताओं की अंतर-सेवा वरिष्ठता के विवाद पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए यूपीसीएल की ओर से तैयार अंतिम वरिष्ठता सूची को सही ठहराते हुए इसके खिलाफ दायर तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार अनुज अग्रवाल व अन्य, सुनील कुमार पोखरियाल व अन्य सहित रूपेश कुमार नठैला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि मामला वर्ष 2008-09 की भर्ती प्रक्रिया को है। इस दौरान सहायक अभियंता के पदों पर पदोन्नति और सीधी भर्ती दोनों माध्यमों से नियुक्तियां की गई थीं। पदोन्नति के लिए पात्र कनिष्ठ अभियंताओं की संख्या कम होने के कारण उनके लिए आवश्यक अर्हकारी सेवा अवधि में 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई थी।

विज्ञापन


विवाद मुख्य रूप से प्रमोशन से आए अभियंताओं और सीधी भर्ती से नियुक्त अभियंताओं के बीच वरिष्ठता तय करने को लेकर था। यूपीसीएल ने वरिष्ठता निर्धारित करने के लिए वरिष्ठता विनियम, 1998 के विनियम 8(3) में निर्धारित रोटा-कोटा चक्रानुक्रम व्यवस्था को आधार बनाया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठता सूची को चुनौती देते हुए विभिन्न तर्क दिए गए थे। पूर्व में इस मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश और प्रशिक्षण अवधि को नियमित सेवा में शामिल किए जाने के प्रश्न पर भी पक्षकारों के बीच विवाद रहा। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि वरिष्ठता विनियम, 1998 लागू होने के बाद वरिष्ठता निर्धारण में उसके प्रावधान प्रभावी होंगे। न्यायालय ने कहा कि एक ही चयन प्रक्रिया में सीधी भर्ती और पदोन्नति से नियुक्त अभ्यर्थियों की अंतर-सेवा वरिष्ठता निर्धारित करने के लिए विनियम 8(3) में निर्धारित व्यवस्था का पालन किया जाना है। खंडपीठ ने माना कि भर्ती प्रक्रिया के किसी एक माध्यम में प्रशासनिक देरी होने मात्र से वैधानिक रोटा-कोटा व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने निष्कर्ष दिया कि यूपीसीएल द्वारा पदोन्नत और सीधी भर्ती से नियुक्त सहायक अभियंताओं की अंतर-सेवा वरिष्ठता वरिष्ठता विनियम, 1998 के विनियम 8(3) के अनुसार निर्धारित करने में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed