फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand heading towards ruin due to wrong policies of BJP and Congress: Uppa

भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से बर्बादी की तरफ बढ़ रहा उत्तराखंड: उपपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand heading towards ruin due to wrong policies of BJP and Congress: Uppa
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की रविवार को बैठक हुई। इसमें उत्तराखंड की जरूरतों और आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते उत्तराखंड बर्बादी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों, सरकारों के संरक्षण में चल रही प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों, नौकरियों की लूट के खिलाफ अगर उत्तराखंड में निर्णायक राजनीतिक संघर्ष शुरू नहीं हुआ तो उत्तराखंडी को बचाना मुश्किल होगा। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उपपा राज्य के लिए निर्णायक संघर्ष शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि राज्य को एक बेहतर राजनैतिक विकल्प की जरूरत है और इसके लिए उपपा गंभीरता से कार्य कर रही है। उपपा की ओर से राज्य में एक व्यवस्थित, अनुशासित, प्रतिबद्ध पार्टी के निर्माण के लिए कम से कम चार सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद उपपा के महानगर इकाई के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। इस समिति में जमन सिंह अधिकारी, नाथू सिंह बिष्ट शामिल हैं। यह समिति पार्टी के केंद्रीय सचिव दीवान सिंह खनी और भोपाल सिंह धपोला व अन्य के साथ मिलकर महानगर इकाई के गठन करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने जल्द ही महानगर का महाधिवेशन कर जमरानी बांध, रिंग रोड, आईएसबीटी समेत यहां की कानून व्यवस्था को लेकर आंदोलन शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed