{"_id":"6655d72f87139417360fcd7e","slug":"uttarakhand-forest-fire-forest-fire-near-kainchi-dham-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: कैंची धाम के पास जंगल में लगी आग, तेज हवा से आबादी की ओर बढ़ी; वन विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: कैंची धाम के पास जंगल में लगी आग, तेज हवा से आबादी की ओर बढ़ी; वन विभाग ने पाया काबू
Tue, 28 May 2024 07:01 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 28 May 2024 07:01 PM IST
सार
कैंची मंदिर के ठीक सामने स्थित हरतपा के जंगल से लगी नाप भूमि पर मंगलवार की शाम चार बजे अचानक आग लग गई। पहाड़ी पर आग लगी देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand forest fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के कैंची धाम मंदिर के पास मंगलवार को जंगल में आग लगने की खबर सामने आई है। कैंची मंदिर के ठीक सामने स्थित हरतपा के जंगल से लगी नाप भूमि पर मंगलवार की शाम चार बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। आसपास चीड़ के जंगल है। हालांकि पहाड़ी पर आग लगी देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
वन बीट अधिकारी प्रेम ने बताया कि हरतपा से लगे जंगल की पहाड़ी पर एक नाप भूमि में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर टीम के साथ मौकै पर पहुंचकर आग को जंगल में फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। उन्होंने कहा कि जिस जगह आग लगी थी वह कैंची मंदिर से दूर है।
विज्ञापन
VIDEO | Fire breaks out in hills near Neem Karoli Baba Ashram Kainchi Dham in Nainital, Uttarakhand. More details awaited. pic.twitter.com/x6koYDsL2q
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2024