फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Red-headed Rufous-bellied Woodpecker seen at Chewra Khark Chamapwat

उत्तराखंड: च्यूरा खर्क में दिखा लाल सिर वाला रूफस बेलीड वुडपेकर, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी

Sat, 12 Sep 2026 12:20 PM IST
Heera पंकज पाठक
पंकज पाठक Published by: Heera Updated Sat, 12 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

चंपावत जिले के च्यूरा खर्क गांव में दुर्लभ रूफस बेलीड वुडपेकर दिखाई दिया है। सिर पर लाल ताज वाला यह पक्षी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों में पाया जाता है और इसे देखना आसान नहीं होता। 

विज्ञापन
Red-headed Rufous-bellied Woodpecker seen at Chewra Khark Chamapwat
रुफस-बेलीड वुडपेकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के च्यूरा खर्क गांव में रूफस बेलीड वुडपेकर (कठफोड़वा) या रूफस-बेलीड सैपसकर दिखाई दिया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों में पाए जाने वाले सिर पर लाल रंग के ताज वाले रूफस को देखना आसान नहीं होता है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार बांज और बुरांश के जंगलों में दिखने वाले कठफोड़वा एशिया का एकमात्र वास्तविक रूप से पेड़ों का रस चूसने वाला कठफोड़वा माना जाता है। पूरे हिमालयी क्षेत्र में यह पक्षी लगभग 1,500 मीटर से 4,100 से 4,300 मीटर की ऊंचाई तक पाया जाता है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में यह सामान्य रूप से 1,500 से 3,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखा जाता है। यह पक्षी नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और उत्तरी भारत से होते हुए दक्षिण-पूर्वी चीन, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम तक पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैले होने के बावजूद अधिकांश स्थानों पर यह अपेक्षाकृत कम दिखाई देने वाला पक्षी है। यह पक्षी पेड़ों के तनों पर छोटे-छोटे छेदों की कतार बनाता है और बाद में उन छेदों से निकलने वाले रस को पीने के लिए बार-बार उसी स्थान पर लौटता है। पेड़ों के छेदों से रस का लाभ केवल रूफस बेलीड ही नहीं बल्कि रूफस सिबिया, ग्रीन-टेल्ड सनबर्ड, ग्रीन-बैक्ड टिट, व्हाइट-टेल्ड नटहैच आदि पक्षी भी लेते हैं। पिछले हफ्ते पूर्व सैनिक और काश्तकार अमित खर्कवाल ने अपने घर के पास इसे देखा था।

वसंत ऋतु में पेड़ों का रस इसके भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है। भोजन में पेड़ों का रस, चींटियों, भृंगों, कैटरपिलर, टिड्डे, झींगुर, पतंगे और मकड़ियां भी खाता है, इस पक्षी की जीभ के सिरे पर बारीक रेशेदार संरचनाएं होती हैं, जो पेड़ों का रस चाटने में मदद करती हैं। जाइगोडैक्टिल पैर और मजबूत, कठोर पूंछ के पंख इसे पेड़ों के सीधे तनों पर मजबूती से पकड़ बनाने और आसानी से चढ़ने में सहायता करते हैं। -के. रामनारायण, पारिस्थितिकीविद्

 

पर्यावरणीय खतरों का कर रहा सामना
अन्य कठफोड़वा प्रजातियों की तरह रूफस-बेलीड वुडपेकर भी कई पर्यावरणीय खतरों का सामना कर रहा है। विशेष रूप से बांज के जंगलों का नुकसान, वनों का खंडित होना, जंगल की आग, सड़क निर्माण और जलवायु परिवर्तन इसके आवास के लिए चुनौती बन रहे हैं। हालांकि वर्तमान में इसे वैश्विक स्तर पर संकटग्रस्त प्रजाति नहीं माना गया है लेकिन जिन क्षेत्रों में इसके पसंदीदा जंगल नष्ट हो चुके हैं, वहां यह अपने पुराने आवासों से पहले ही गायब हो चुकी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed