फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Congress resolved to make free

कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प

Mon, 01 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,   नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो,   नैनीताल। Updated Mon, 01 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Congress resolved to make free
भाजपा कार्यसमिति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की दो दिनी प्रदेश कार्यसमिति रविवार को संपन्न हो गयी। बैठक में मोर्चा ने प्रस्ताव पारित कर 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। कार्यसमिति में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो अंत्योदय, अटल आवास योजना अनुसूचित जाति के लिए लागू की गयी थी, उसे प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया। 
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अनुसूचित जाति जनजाति के विकास, सम्मान व न्याय के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश में 2012 से कांग्रेस की सरकार है, जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुकी है। शराब, खनन व भू माफियाओं को सरकार मदद कर रही है। पूर्व की भाजपा सरकार के जनहित के निर्णय को बदलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पदोन्नति में आरक्षण बंद कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि देश व प्रदेश को नई दिशा देने में अनुसूचित समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल साह, महामंत्री समीर आर्या, पूर्व मंत्री खजान दास, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, रुद्रपुर की मेयर सोनी कोहली, सोमेश्वर की पूर्व विधायक रेखा आर्या, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राठौर, स्वराज विद्वान, बीना आर्या, ऋषि पाल आदि ने विचार रखे। इस मौके पर अंबा दत्त आर्या, मोहन पाल, संजय कुमार संजू, एडवोकेट राकेश कुमार, गोपाल सिंह रावत, भावना मेहरा, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, मनोज साह, मनोज जोशी, रेनू अधिकारी, रितु डालाकोटी आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed