फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board made 56 subjects experimental

उत्तराखंड बोर्ड ने 56 विषयों को बनाया प्रयोगात्मक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board made 56 subjects experimental
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए 56 विषयों को प्रयोगात्मक बनाया है। बोर्ड ने नई व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। कक्षा 9, 10, 11 और 12वीं की गृह और परिषदीय परीक्षाओं में तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्था को लागू कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्तर पर प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्यांकन वाले विषयों के अलावा अन्य समस्त विषयों में भी सैद्धांतिक भाग के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट, प्रयोगात्मक भाग का प्रावधान कर दिया है। इंटरमीडिएट स्तर पर प्रयोगात्मक विषयों के प्रयोगात्मक भाग के निर्धारित अंकों बाह्य और आंतरिक परीक्षक के मध्य 50-50 प्रतिशत अंकों का विभाजन कर दिया गया है। गृह और परिषदीय परीक्षा में प्रोजेक्ट वाले विषयों में प्रोजेक्ट कार्य का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षक, विषय अध्यापक की ओर से किया जाएगा। परीक्षार्थी को किसी भी विषय में सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के प्रत्येक भाग में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी को वार्षिक परीक्षा में अधिकतम किन्हीं दो विषयों में अधिकतम आठ अंकों का कृपांक देय होगा। नयी व्यवस्था की अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

इन विषयों को बनाया प्रयोगात्मक
हिंदी, हिंदी (एजी), अंग्रेजी, अंग्रेजी (एजी) संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, नेपाली, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, ड्राइंग एंड पेटिंग, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, मिल्ट्री साइंस, जंतु विज्ञान, विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी, एकाउंटेेंसी, कंप्यूटर, हेल्थ केयर, सिक्योरिटी, टूरिज्म, फिजीकल एजूकेशन, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेंस, मल्टीस्किल, एग्रीकल्चर बाटनी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर जूलॉजी, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री समेत अन्य विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed