{"_id":"69388876f29dea82df00acb2","slug":"uou-will-adopt-eight-villages-at-the-regional-office-level-haldwani-news-c-337-1-shld1032-128036-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर आठ गांव गोद लेगा यूओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर आठ गांव गोद लेगा यूओयू
Wed, 10 Dec 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठ क्षेत्रीय कार्यालय एक-एक गांव गोद लेंगे। चयनित गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विवि नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा-संबंधी गतिविधियां, सामुदायिक सहयोग कार्यक्रम और निशुल्क पुस्तक वितरण जैसी पहल करेगा।
कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय क्षेत्र के शैक्षिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े तीन गांवों की सूची विश्वविद्यालय को भेजेगा। कुलपति ने कहा कि विवि अपने संसाधनों और कर्मचारियों के माध्यम से इन गांवों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा। इससे पहले वर्ष 2013-14 में यूओयू ने दून और हल्द्वानी में पांच-गांव गोद लिए थे वहां कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, प्रो. गिरिजा पांडेय, प्रो. पीडी पंत, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. डिगर सिंह, प्रो. कमल देवलाल, प्रो. एमएम जोशी आदि रहे। संवाद