फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Under the PM Kusum Yojana, farmers are installing solar pumps for irrigation in ramnagar

Ramnagar News: प्यासी धरती को ठंडक दे रही सूरज की तपिश, 80 प्रतिशत सरकार और 20 फीसदी खर्च करेंगे काश्तकार

Tue, 08 Jul 2025 12:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

पीएम कुसुम योजना से किसान सिंचाई के लिए सोलर पंप लगा रहे हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। रामनगर क्षेत्र में अब तक 22 से अधिक सोलर पंप लगाए जा चुके हैं और 10 से अधिक प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन
Under the PM Kusum Yojana, farmers are installing solar pumps for irrigation in ramnagar
पीएम कुसुम योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना से किसान सिंचाई के लिए सोलर पंप लगा रहे हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। रामनगर क्षेत्र में अब तक 22 से अधिक सोलर पंप लगाए जा चुके हैं और 10 से अधिक प्रस्तावित हैं। सोलर पंप लगाने के लिए किसानों के पास स्वयं की 300 फीट बोरिंग होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


लघु सिंचाई खंड के अपर सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि सोलर पंप के लिए किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है, जबकि 20 फीसदी धनराशि किसानों को देनी होगी। 7.5 हॉर्स पावर सोलर पंप की लागत 4,28,736 रुपये हैं। सब्सिडी के बाद इसमें किसानों को मात्र 85,747 रुपये ही खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


काश्तकारों को सिंचाई सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। किसान इसका लाभ उठा रहे हैं और लगातार सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। - प्रशांत कुमार, ईई, लघु सिंचाई खंड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed