फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra: Escort for Kanwar Yatri due to Tiger fear in Ramnagar

Kanwar Yatra: रामनगर में बाघ का खौफ, वनकर्मियों की पहरेदारी में गंतव्य को गए कांवड़िये

Tue, 26 Jul 2022 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 12:32 AM IST
सार

हरिद्वार से जल लेकर पर्वतीय क्षेत्र की ओर से जाने वाले कांवड़ियों को गर्जिया, आमडंडा से मोहान तक सकुशल पहुंचाने के लिए वन विभाग की टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Escort for Kanwar Yatri due to Tiger fear in Ramnagar
रामनगर से कांवड़ियों को वन कर्मियों के सुरक्षा घेरे में ले जाते हुए। - फोटो : RAMNAGAR

विस्तार

भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए आ रहे कांवड़ियों को सोमवार को बाघ प्रभावित क्षेत्र आमडंडा से मोहान वन कर्मियों ने सुरक्षित भेजा। सल्ट जाने वाले कांवड़ियों को अल्मोड़ा वन प्रभाग की टीम सकुशल गंतव्य की ओर ले जा रही है। रामनगर के मोहन क्षेत्र में बाघ के हमले की घटनाओं को देखते हुए रविवार को कॉर्बेट निदेशक धीरज पांडे, एसडीएम गौरव चटवाल, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी के साथ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कॉर्बेट कार्यालय में बैठक ली। जिसमें कांवड़ियों को पूर्ण सुरक्षा देने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


हरिद्वार से जल लेकर पर्वतीय क्षेत्र की ओर से जाने वाले कांवड़ियों को गर्जिया, आमडंडा से मोहान तक सकुशल पहुंचाने के लिए वन विभाग की टीमें बनाई गई हैं। कांवडियों को वन कर्मियों के सुरक्षा घेरे में गंतव्य की ओर छोड़ा जा रहा है। बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि आमडंडा से ही कांवड़ियों को वन कर्मियों के सुरक्षा घेरे में मोहान तक छोड़ा जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज, अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान रेंज के वन कर्मी संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। रात के समय कांवड़ियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। धनगढ़ी से लेकर मोहान तक बाघ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed