फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncountable claims, not concerned with ground reality

दावे बेशुमार, जमीनी हकीकत तो देखो सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uncountable claims, not concerned with ground reality
हल्द्वानी। कोरोना सैंपल की जांच को गति देने को लेकर बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं मगर हकीकत यह है कि कुमाऊं में दो लैब होने के बाद भी सैंपलों की रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। यह हाल तब है जब एंटीजन रैपिड किट से जांच हो रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं के राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच हो रही थी। पिछले महीने से आईवीआरआई में भी जांच शुरू हो गई है। जिलों को ट्रूनेट मशीनें भी जांच के लिए दी गई हैं। इसके बाद भी सैंपल की जांच में गति नहीं आ रही है और रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। यह हालत तब है जब ऊधमसिंह नगर के सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली भेजे जा रहे हैं। पांच जिलों के ही सैंपल की जांच यहां हो रही है। एंटीजन रैपिड किट से जांच होने के बाद भी रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के सैंपल सबसे अधिक पेंडिंग में हैं।
विज्ञापन

जिले रिपोर्ट का इंतजार
अल्मोड़ा 477
बागेश्वर 287
चंपावत 303
नैनीताल 192
पिथौरागढ़ 1076
ऊधमसिंह नगर 1734
जिलों में ट्रूनेट मशीनों से जांच हो रही है। एंटीजन रैपिड किट खरीद के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत कर दिया गया है। साथ ही सैंपल भी लैब में भेजे जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि ट्रूनेट और एंटीजन रैपिड किट से ज्यादा जांच हो और लैब पर लोड कम रहे। अधिक से अधिक सैंपलों की जांच कराई जा रही है। सैंपलों की संख्या बढ़ने के कारण भी रिपोर्ट की पेंडेंसी बढ़ी होगी। - अरविंद सिंह ह्यांकी कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत की जांच को कमेटी
हल्द्वानी। सतीश कालोनी निवासी बुजुर्ग की मौत के मामले में जांच कमेटी डीएम सविन बंसल से गठित कर दी है। सतीश कालोनी निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए थे। कोविड 19 की रिपोर्ट न होने के कारण इलाज नहीं मिला था। परिजनों मरीज को लेकर बेस गए। बेस से मरीज को एसटीएच रेफर कर दिया गया था। एसटीएच में मरीज की मौत होने के बाद कोविड 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत हैं। जांच कमेटी 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed