फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ukrand in support of candidate landed Jntwal

उक्रांद प्रत्याशी के समर्थन में उतरे जंतवाल

Mon, 06 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भ्ाीमताल
अमर उजाला ब्यूरो भ्ाीमताल Updated Mon, 06 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ukrand in support of candidate landed Jntwal
जन सभा को संबोधित करते एनएस जंतवाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल सीट से चुनाव न लड़ने का फैसला लेने वाले उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डा. नारायण सिंह जंतवाल पार्टी प्रत्याशी नवीन ममगाई के समर्थन में चुनावी समर में कूद गए हैं। वह ममगाई के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं।

 उक्रांद हाईकमान की ओर से पहले भीमताल सीट से डा. जंतवाल को प्रत्याशी घोषित किया था। जंतवाल ने व्यक्तिगत कारण का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। बाद में पार्टी ने नवीन ममगाई को प्रत्याशी घोषित किया। ममगाई अब तक अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे थे।
विज्ञापन


रविवार को मल्लीताल, तिकोनिया, डांठ, नौकुचियाताल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए डा. जंतवाल ने उक्रांद की स्थापना से लेकर अब तक के किए गए संघर्षों की जानकारी लोगों को दी। डा. जंतवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को लूट खसोट करने वाली पार्टियां करार दिया। डा. जंतवाल का कहना था कि यदि कांग्रेस और भाजपा को उत्तराखंड की फिक्र होती तो अब तक स्थायी राजधानी गैरसैंण में बन गई होती। डा. जंतवाल का कहना था कि कांग्रेस और भाजपा ने खनन, शराब और भू-माफियाओं को टिकट दिए हैं जो कि देवभूमि के हित में नहीं है। उन्होंने बढ़ते बेरोजगार और पलायन को भी मुद्दा बनाया। लोगों का मानना है कि डा. जंतवाल के चुनावी समर में उतरने से पार्टी प्रत्याशी नवीन ममगाई की स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed