फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six-month-old infant found in temple ahead of Navratri; baby awaits her family at the children's home

हल्द्वानी: ममता की गोद से जुदा कर छह माह की मासूम को मंदिर में छोड़ा, अंजान ने सीने से लगाकर चुप कराया

Sun, 11 Oct 2026 11:19 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:19 AM IST
सार

हल्द्वानी के आंबेडकर नगर स्थित मंदिर में शनिवार को छह माह की बच्ची अकेली मिली। रोने की आवाज सुनकर एक महिला ने उसे गोद में उठाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Six-month-old infant found in temple ahead of Navratri; baby awaits her family at the children's home
छह माह की एक मासूम मंदिर के फर्श पर अकेली पड़ी। - फोटो : AI Generated

विस्तार

मां की ममता से महफूज रहने की उम्र में छह माह की एक मासूम मंदिर के फर्श पर अकेली पड़ी थी। उसकी सिसकियां दीवारों से टकराकर गूंज रही थीं। तभी एक महिला के कानों तक उसकी रुलाई पहुंची। वह दौड़कर बच्ची के पास पहुंची, उसे गोद में उठाया और सीने से लगा लिया। जिस नन्ही जान को न जाने कब से किसी अपने की गोद का इंतजार था, वह अंजान महिला के सीने से लगते ही शांत हो गई। एक पल के लिए ममता ने उसे सहारा दे दिया, लेकिन उसे इस हाल में छोड़ जाने की निर्ममता का सवाल वहीं खड़ा रह गया। नवरात्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हल्द्वानी के आंबेडकर नगर स्थित मंदिर में मिली मासूम अब शिशु सदन में विशेषज्ञों की निगरानी में है और अपनों का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली के आंबेडकर नगर स्थित मंदिर में छह माह की बच्ची के रोने की आवाज गूंज उठी। एक अंजान महिला ने उसे उठाकर अपने सीने से लगा लिया और चुप कराया। बच्ची को इस तरह अकेला देखकर मंदिर में मौजूद दूसरे लोगों ने भी उसके परिजनों की तलाश शुरू की। उन्हें उम्मीद थी कि शायद कोई आसपास होगा, कोई उसे लेने आ जाएगा, लेकिन काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सामने नहीं आया तब महिला ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची काफी देर से मंदिर के फर्श पर पड़ी थी। जिस उम्र में बच्चे को अपनेपन की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस उम्र में उसका इस तरह अकेला मिलना लोगों को भावुक कर गया। नवरात्र मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। मंदिरों में पूजा की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इसी बीच मंदिर में मिली इस मासूम ने कई सवाल खड़े कर दिए। छह माह की उम्र में बच्चे की दुनिया उसकी देखभाल करने वालों के इर्द-गिर्द ही सिमटी होती है। भूख लगने पर रोना, डर लगने पर किसी का सहारा तलाशना और गोद में सुकून पाना ही उसकी छोटी-सी दुनिया होती है। ऐसे में मंदिर के फर्श पर बच्ची का अकेला मिलना मन को भीतर तक परेशान कर देता है।

विज्ञापन

शिशु सदन में अपनों के इंतजार में मासूम

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही तुरंत बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम को बुलाया। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तब वह भी हैरान रह गए। बच्ची के शरीर पर बस एक कपड़ा था और कुछ नहीं। टीम ने तुरंत बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा। यहां बच्ची को सर्दी लगने की बात सामने आई लेकिन दवा दे दी गई। इसके बाद बच्ची को शिशु सदन ले जाया गया। यहां विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उसे रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही सभी अस्पतालों में बीते छह माह में हुए प्रसव का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। दो टीमें बच्ची को छोड़कर जाने वालों की तलाश में जुटी हैं।-हरबंस सिंह, एसपी सिटी

बच्ची एकदम स्वस्थ्य है करीब सात किलोग्राम से अधिक उसका वजन है। शिशु सदन में उसे रखा गया है। उसके बायोलॉजिकल माता-पिता मिलते हैं तब उनसे संपर्क किया जाएगा, नहीं तो अगर कोई परिवार उसे गोद लेने की इच्छा जताता है तो उसे प्रक्रिया पूरी कर गोद दिया जाएगा। फिलहाल उसका पूरा ख्याल और भविष्य में देखरेख का जिम्मा संस्था का होगा।-वर्षा आर्या, जिला प्रोवेशनल अधिकारी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed