फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber Fraud: ₹2.56 lakh withdrawn five days after mobile was hacked; case registered

साइबर ठगी: मोबाइल हैक करने के पांच दिन बाद निकाले 2.56 लाख, मामला दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 11:26 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी
माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

हल्द्वानी में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। मंगल पड़ाव निवासी युवक के मोबाइल को हैक कर खाते से 2.56 लाख रुपये निकाल लिए गए जबकि मुखानी क्षेत्र में पूर्व सैनिक के दो क्रेडिट कार्ड से 1.40 लाख रुपये की ठगी हुई।

विज्ञापन
Cyber Fraud: ₹2.56 lakh withdrawn five days after mobile was hacked; case registered
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

 

विज्ञापन

 कोतवाली हल्द्वानी के मंगल पड़ाव निवासी पंकज का मोबाइल हैक करके साइबर ठग ने बैंक खाते से 2.56 लाख रुपये निकाल लिए। रकम की निकासी मोबाइल हैक करने के पांच दिन बाद आठ अक्तूबर को की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पंकज ने बताया कि तीन अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। बात करने वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक होने लगा था। आठ अक्तूबर की सुबह जब वह सोकर उठे तब उनके माबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के मैसेज आने लगे। तब उन्हें साइबर ठगी का पता चला और उन्होंने तुरंत साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि दो से अधिक बार में उनके खाते से 2.56 लाख रुपये की कटौती हुई है। वहीं मुखानी कोतवाली क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन

बिठौरिया नंबर-1 स्थित सोल्जर कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक ने बताया कि छह अक्तूबर को उनके दो क्रेडिट कार्ड से उनकी बिना जानकारी के 1.40 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक में भी की थी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच साइबर टीम कर रही है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें फ्रीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed