फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UCDF will make milk powder from milk in Sitarganj

Uttarakhand: सितारगंज में दूध से मिल्क पाउडर बनाएगा यूसीडीएफ, 100 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर बनेगा प्लांट

Mon, 20 May 2024 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 May 2024 01:07 PM IST
सार

यूसीडीएफ शक्तिफार्म सितारगंज में 100 करोड़ की लागत से हाईटेक प्लांट लगाएगा। प्लांट में मिल्क पाउडर, आइसक्रीम, मिनरल वाटर और ब्रेकरी उत्पाद बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
UCDF will make milk powder from milk in Sitarganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूसीडीएफ शक्तिफार्म सितारगंज में 100 करोड़ की लागत से हाईटेक प्लांट लगाएगा। प्लांट में मिल्क पाउडर, आइसक्रीम, मिनरल वाटर और ब्रेकरी उत्पाद बनाए जाएंगे। इन उत्पादों को आंचल नाम से बाजार में उतारा जाएगा। प्लांट के लिए सरकार से 2.5 हेक्टेयर जमीन मिल चुकी है। प्लांट को पीपीपी मोड पर बनाने की योजना है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- हीट वेव को लेकर अलर्ट: हल्द्वानी में आज से और बढ़ेगी तपिश, दोपहर एक से चार बजे तक घर पर रहने की सलाह
विज्ञापन


उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन प्रदेश में दुग्ध संघों के माध्यम से पशुपालकों का दूध उपार्जन करता है और इसे अपने आंचल ब्रांड के नाम से बाजार में बेचता है। राज्य के दूध उपार्जन और बिक्री में यूसीडीएफ का कब्जा है। राज्य में अत्यधिक दूध का उपार्जन होने पर यूसीडीएफ दुग्ध संघों के माध्यम से दूध का पाउडर के रूप में कनवर्जन कराता है। यूसीडीएफ को यह कनवर्जन अभी दूसरे राज्यों में कराना पड़ता है। इसमें लागत भी अधिक आती है। इसे देखते हुए यूसीडीएफ ने सरकार को प्लांट लगाने का प्रस्ताव भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने इस प्रस्ताव को मानते हुए शक्तिफार्म में इसके लिए 2.5 हेक्टेयर जमीन दे दी है। यूसीडीएफ के एमडी जयदीप अरोरा ने बताया कि 100 करोड़ से प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड से लोन लिया जाएगा। इसमें आइसक्रीम, दूध पाउडर, ब्रेकरी उत्पाद, मिनरल वाटर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed