{"_id":"5a2c492c4f1c1b69678c101a","slug":"two-women-arrested-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट चलाने पहुंचीं दो महिलाएं गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट चलाने पहुंचीं दो महिलाएं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट चलाने पहुंचीं दो महिलाएं गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से रामनगर पहुंची दो महिलाएं नकली नोट चलाते पकड़ीं गईं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके गैंग के बारे में पता कर रही है। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तहसील लाइन के पास स्थित एक दुुकान में चार महिलाएं जूते खरीदकर नकली नोट दे गईं। जब दुकानदार को नोट पर शक हुआ तो वह महिलाओं को खोजने काशीपुर प्राइवेट बस अड्डे पर गया। वहां उसे दो महिलाएं मिल गईं। कुछ देर बहस होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया जबकि दो महिलाएं फरार हो गईं।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाओं से कोतवाली में पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना पता ग्राम तुमड़िया जलालपुर चौकी के पास ठाकुरद्वारा निवासी मेहताब और फईमा बताया। कहा कि यह नोट उन्हें ठाकुरद्वारा में किसी ने दिए थे, लेकिन वह उनका नाम नहीं बता सकीं। पुलिस नकली नोट के स्रोत की जांच और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों पर 489ए, बी, सी, ई की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन