{"_id":"592081dd4f1c1bc213f2329c","slug":"two-wheeler-s-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन दफ्तरों में घूमती रही चालक की ‘नौकरी ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन दफ्तरों में घूमती रही चालक की ‘नौकरी ’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
इंडियन पोस्ट
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठगोदाम में चल रही रोडवेज के संविदा चालकों की भर्ती के लिए एक आउटसोर्स चालक का बुलावा पत्र कर्मचारियों की लापरवाही से दो दिन वर्कशॉप और रोडवेज स्टेशन के बीच घूमता रहा। इसी लापरवाही में आवेदक चालक की परीक्षा की आखिरी तारीख ही निकल गई। प्रबंधन ने चालक को नई तिथि पर परीक्षा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह हल्द्वानी बस स्टेशन में आउटसोर्स का चालक है। काठगोदाम मेें चल रही संविदा चालकों की भर्ती के लिए उसने भी आवेदन किया था। ड्राइविंग टेस्ट के लिए उसे 18 मई की सुबह 10 बजे पहुंचना था।
विज्ञापन
16 मई को पत्र टाइप करने के बाद 17 मई को रजिस्टर्ड डाक से तिकोनिया स्थित कार्यालय के पते पर पत्र भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार, जब पोस्टमैन रजिस्टर्ड डाक लेकर वहां पहुंचा तो किसी कर्मचारी ने आउटसोर्स चालक को पहचानने से इंकार करते पत्र रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद यह पत्र दो दिन वर्कशॉप और स्टेशन के बीच घूमता रहा। 20 मई को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में एक कर्मचारी ने उसका पत्र रिसीव किया, लेकिन तब तक उसकी परीक्षा की आखिरी तारीख ही समाप्त हो गई।
इस संबंध में आरएम (संचालन) कुशीराम का कहना था किसी कारणवश यदि चालक उपस्थित होने में असमर्थ होता है तो उसे अगली तिथि पर बुलाया जाएगा। चालक को अपना डीएल व अन्य प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा।