फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two smugglers caught with 115 grams of smack

Nainital News: 115 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

Mon, 11 Sep 2023 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 11 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught with 115 grams of smack
हल्द्वानी। पुलिस ने 115 ग्राम स्मैक के साथ किच्छा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी पंकज भट्ट ने बहुउद्देश्यीय भवन में स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार दोपहर काठगोदाम पुलिस कुंवरपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय के पास वाहन चेक कर रही थी। तभी कुंवरपुर तिराहे की तरफ से दो लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक से आ रहे थे। पुलिसकर्मियों को देख दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों ही नीचे गिर गए और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान उनके पास मिला थैला खुलवाकर देखा तो उसमें सफेद पन्नी में पाउडरनुमा पदार्थ था। जांच में पाउडर के स्मैक होने की पुष्टि हुई। अन्य सफेद पन्नी में एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शावेज (25) निवासी कसाई मोहल्ला दरउ, थाना किच्छा और सलीम (22) निवासी कसाई मोहल्ला दरउ किच्छा बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि स्मैक को दरउ से फरमूद नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed