फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two parties clashed in a minor conflict

मामूली कहासुनी में भिड़ गए दो पक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in a minor conflict
हल्द्वानी में पार्षद रोहित कुमार के साथ हुई मारपीट के बाद मेडिकल कराने बेस अस्पताल पहुंचे पार्ष? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित पाल कांप्लेक्स के पास शनिवार की दोपहर मामूली कहासुनी के बाद पार्षद रोहित कुमार और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर चेन छीनने का आरोप लगाया। पार्षद के साथ समर्थकों ने मंगल पड़ाव चौकी का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पार्षद और समर्थक धरने पर बैठ गए। पार्षद ने आरोप लगाया कि एक दायित्वधारी के इशारे पर उसके ऊपर हमला किया गया है। पुलिस ने पार्षद सहित दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी पार्षद रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि पाल कांप्लेक्स के पास शनिवार की दोपहर ठेले के समीप खड़ा था। इसी समय ठेके पर नगर निगम का संविदा कर्मी विपिन भी खाना खाने के लिए पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पार्षद और नगरनिगम सफाई कर्मी आपस में भिड़ गए। पार्षद ने समर्थकों के साथ मंगलपड़ाव पुलिस चौकी में जाकर शिकायत की। आरोप लगाया कि एक दायित्वधारी के इशारे पर उसके ऊपर स्मैक तस्करों ने हमला किया है। यहां समर्थन में पार्षद गुफरान, मोना, इस्लाम मिकरानी सहित काफी लोग आ गए। इस बीच एसएसआई कैलाश नेगी ने पार्षद की बात सुनने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस घटना के बाबत तहरीर मांग रही थी लेकिन पार्षद समर्थक पहले कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पार्षद ने तहरीर देकर बताया कि उसने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। सीसीटीवी लगाया है। आरोप है कि नशा तस्करी करने वाले संभल निवासी विपिन और कपिल पुत्र राजेंद्र ईर्ष्या रखते हैं। हमले के दौरान वे चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर विपिन ने तहरीर देकर पार्षद पर आरोप लगाया कि उसने मारपीट कर चेन छीन लिया। उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पार्षद रोहित कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप
दायित्वधारी का कहना है कि पार्षद बच्चों से झगड़ा करता रहता है। दो लोगों के व्यक्तिगत विवाद को वह नशा तस्करी का मामला बता रहा है। यदि कोई तस्करी करता है तो वीडियो बनाकर उसे पुलिस को देना चाहिए। नशा बेचने वाले और संरक्षण देने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए। सीसीटीवी फुटेज को देखा जाय तो वह पार्षद एक युवक के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस को निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई करनी चाहिए। यदि पार्षद ने उनका नाम लिया तो उसके खिलाफ मानहानि की कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में पार्षद रोहित और एक अन्य युवक आपस में हाथापाई कर रहे थे। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर काम करेगी। पता चला कि पार्षद से भिड़ने वाला युवक नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी है। मारपीट में अन्य लोग शामिल नहीं थे। दोनों पक्ष गांधीनगर के रहने वाले हैं। घटना का कारण पुरानी रंजिश प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed