फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two groups of students fight near Army Cantt, one injured

Nainital News: आर्मी कैंट के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two groups of students fight near Army Cantt, one injured
हल्द्वानी। तिकोनिया में आर्मी कैंट के पास मंगलवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष का छात्र चोटिल हो गया। छात्र को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से फरार हो गए थे।पुलिस के अनुसार आर्मी कैंट के पास राजपुरा और आवास-विकास के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी बीच राजपुरा के युवकों ने आवास-विकास के एक युवक को घेरकर पीट दिया। वहां हंगामा बढ़ता देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्ष निजी अस्पताल के पास भी हंगामा करने के लिए एकत्र हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने युवकों को लाठियां फटकार वहां से खदेड़ दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मारपीट में आवास विकास का युवक घायल हुआ है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। विवाद करने वाले युवक इंटर-हाईस्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed