हल्द्वानी: यूथ कांग्रेस नेता हेमंत साहू के खिलाफ दो एफआईआर, घर में घुसकर मारपीट की...महिला-युवक ने लगाए आरोप
हल्द्वानी की कोतवाली में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। राजपुरा निवासी ज्योति ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता भीड़ के साथ उनके घर में घुस आए और मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। राजपुरा निवासी पंकज कश्यप और ज्योति ने कांग्रेस नेता पर भीड़ के साथ घर में घुसने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। है।
22 अगस्त को हेमंत साहू के साथ लोग बड़ी संख्या लोगों में राजपुरा चौकी का घेराव किया था। उन्होंने क्षेत्र में नशे का अड्डा होने की बात कही। इसके बाद भीड़ पुलिस के साथ कुछ घरों के पास पहुंची थी। तब काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद राजपुरा की ज्योति ने पुलिस को तहरीर दी कि हेमंत साहू ने भीड़ के साथ उनके घर में घुसकर अभद्रता की। साथ ही निजता का भी हनन किया। क्षेत्र के ही रहने वाले पंकज कश्यप ने बताया कि कांग्रेस नेता की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दो पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दो अन्य शिकायतें भी मिली हैं जिनकी जांच चल रही है।
साजिश करके आंदोलन की आवाज दबाने का प्रयास
यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। पुलिस के कहने पर वह टीम को नशे के अड्डे पर ले गए थे लेकिन वह किसी के घर में नहीं गए। नशे के खिलाफ आवाज उठाना और आंदोलन करने की वजह से उनके खिलाफ साजिश रची गई है और तानाशाही करते हुए मुकदमों का डर दिखाया जा रहा है।