{"_id":"670482d42fe748cef20972ef","slug":"two-days-time-to-resolve-ownership-dispute-of-congress-office-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-104705-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कांग्रेस कार्यालय के स्वामित्व विवाद को सुलझाने के लिए दो दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कांग्रेस कार्यालय के स्वामित्व विवाद को सुलझाने के लिए दो दिन का समय
विज्ञापन
रामनगर। रानीखेत रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद के चलते सोमवार को कोतवाली में दोनों पक्षों की बैठक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाने और दो दिन में विवाद सुलझाने के लिए कहा।
रविवार रात को रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर व्यवसायी नीरज कुमार अग्रवाल व उनके साथी कब्जा लेने पहुंचे थे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यवसायी पक्ष में विवाद हो गया। रात तक कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर डटी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद कांग्रेस कार्यालय से फोर्स को हटाया गया।
सोमवार को सीओ रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में रामनगर कोतवाली में दोनों पक्षों की बैठक हुई। बैठक में सीओ भूपेंद्र सिंह और कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने दोनों पक्षों को आपसी विवाद सुलझाने के लिए दो दिन का समय दिया है। कहा, वरना पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।