फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two days later the police empty handed

दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 05 Jul 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)। Updated Sun, 05 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

पुलिस की कई टीमें दो दिन से दीपा के हत्यारों तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने अब मृतका के हाथ में मिले हमलावर के बालों की डीएनए जांच के लिए न्यायालय में आवेदन किया है।

विज्ञापन


 गुरुवार को तल्लीताल-बेरीजाला पैदल मार्ग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा जोशी की दिन दहाड़े हत्या कर शव खाई में फेंक दिया था। निवस्त्र शव मिलने से बलात्कार के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


दीपा के साथ लूटपाट भी नहीं थी। अब पुलिस मान रही है कि दीपा की हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस की जांच इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। नगर में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि दीपा की हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी यशवंत सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिस पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया हत्यारों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और इस काम में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।


इसके अलावा मृतका के हाथ में मिले हमलावर के बालों की डीएनए जांच के लिए न्यायालय से स्वीकृति ली जा रही है। एसपी सिटी के मुताबिक न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद बालों का देहरादून स्थित प्रयोगशाला में डीएनए लिया जाएगा और उसके बाद संदेह के दायरे में जो लोग आए हैं उनका डीएनए मैच कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed