{"_id":"66b6af6487617e24e60ff055","slug":"two-accused-in-fake-note-case-remain-out-of-reach-of-police-nainital-news-c-238-1-shld1020-107301-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नकली नोट मामले के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नकली नोट मामले के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Sat, 10 Aug 2024 05:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीते मंगलवार को नकली नोट मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब तक अन्य दो आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।
बीते मंगलवार को मल्लीताल में भारतीय और विदेशी नकली नोट लेकर पहुंचे चार युवकों की खरीदारी की। शक होने पर कारोबारियों ने एक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के पास नकली नोट मिले जिस पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के अकिल बालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पूछताछ में उसने तीन अन्य लोगों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरे आरोपी आरिफ को उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर ज्याेलीकोट क्षेत्र से पकड़ लिया।
उसके पास भी 500 के दो नकली नोट और करीब 65,00 की भारतीय करेंसी बरामद हुई। पुलिस 72 घंटे बाद भी फरार दोनों आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।