{"_id":"57cdc40a4f1c1b1c56317888","slug":"trse-water-50-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरसे 50 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरसे 50 हजार लोग
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार लोगों को सोमवार को पेयजल के लिए तरसना पड़ा। गौला बैराज से आपूर्ति न मिलने के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शाम को आपूर्ति नहीं हो सकी। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के बावजूद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में शाम को टैंकर नहीं भेजे।
गौला बैराज से जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को लगभग 34 एमएलडी पानी प्रतिदिन दिया जाता है। सोमवार को गौला बैराज से सुबह साढ़े आठ बजे से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। जल संस्थान को शाम लगभग साढ़े पांच बजे गौला बैराज से आपूर्ति शुरू हो सकी। दिनभर आपूर्ति न मिलने के कारण शाम को लाइनें डिस्चार्ज हो गईं। साथ ही फिल्टर प्लांट भी खाली था। फिल्टर प्लांट खाली होने के कारण शाम को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
लगभग 50 हजार लोग पानी के लिए परेशान रहे। गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि बैराज की सफाई होनी थी साथ ही नैनीताल रोड पर एक होटल के पास बनने वाली पुलिया के लिए भी नहर का पानी बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लालकुआं को जाने वाली फीडर नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। जल संस्थान को शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू कर दी थी। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि शाम लगभग साढ़े पांच बजे बैराज से आपूर्ति शुरू हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह से आपूर्ति सामान्य रहेगी।