फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Troubled student from flaws in the papers

मैं लोहाघाट नहीं जाऊंगी, कह कर जोर से रो पड़ी छात्रा

Wed, 08 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन

‘सर, मैं लोहाघाट नहीं जाऊंगी’ यह कहते हुए बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा जोर जोर से रोने लगी। एमबीपीजी कालेज के कर्मचारियों ने किसी तरह उसे समझाकर शांत किया कि प्रवेशपत्र की इस गलती को दूर करवा दिया जाएगा तथा उसे परीक्षा देने लोहाघाट नहीं जाना पड़ेगा। कुमाऊं विवि के प्रवेशपत्रों में इस तरह की एक खामी नहीं, बल्कि किसी को डीएसबी कैंपस नैनीताल तो किसी को महिला कालेज का स्टूडेंट बना दिया गया है। इससे परीक्षार्थी काफी परेशान हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं विवि प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद इस साल भी परीक्षा व्यवस्थाओं में खामियां दूर नहीं हो सकीं हैं। मंगलवार को एमबीपीजी कालेज के दफ्तर में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा अपना प्रवेश पत्र लेने पहुंची। जब उसने प्रवेश पत्र देखा तो उस पर एमबी कालेज के स्थान पर सेंटर का नाम एसवीपीजी कालेज लोहाघाट था। यह जानकर कि परीक्षा देने लोहाघाट कालेज जाना पड़ेगा तो वह रोने लगी। इस पर कर्मचारियों ने किसी तरह छात्रा को समझा बुझा कर शांत किया। छात्रा का कहना था कि वह एमबी कालेज की रेगुलर छात्रा है तो उसे लोहाघाट कालेज की छात्रा कैसे बना दिया।
विज्ञापन


इसी तरह एमबीपीजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की रेगुलर छात्रा भावना के प्रवेश पत्र पर सेंटर का नाम डीएसबी कैंपस नैनीताल दर्शाया गया है। इसके अलावा एक छात्रा का सेंटर महिला कालेज हल्द्वानी डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा आवेदन फार्म की ओएमआर सीट में विद्यार्थी ने जो भरा होगा, उसी के अनुरूप कंप्यूटर प्रवेशपत्र जारी करेगा। प्रवेशपत्रों में यह गड़बड़ियां भी ओएमआर सीट में गलत सूचना भरने की वजह से आ रही है। महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि इस तरह की खामी वाले प्रवेशपत्रों को जमा कर महाविद्यालय स्तर से दूसरा रोल नंबर जारी कर दें। -प्रो. रजनीश पांडेय, परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed