{"_id":"588cfd154f1c1b1335cf3bc5","slug":"trolley-to-be-vulnerable-to-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mortar shell
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। डंपर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में गिरी महिला की ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। मूलरूप से थाना अलीगढ़ यूपी के ग्राम लेहारा सलेमपुर निवासी सुरेश की 35 वर्षीय पत्नी कुसुमा अपने परिजनों के साथ दाबका नदी में मजदूरी करती थी।
विज्ञापन
शनिवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर रामनगर आई थी। शाम को उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से दाबका लौट रही थी कि तभी ग्राम छोई में स्थित गन्ना सेंटर के पास एक डंपर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में बैठी कुसुमा सड़क में गिर गई और उसी ट्रॉली के टायरों की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इस कारण कुसुमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में बनी मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन