फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Train reached Lalkuan with 1193 migrants from Ahmedabad

पहले पेज के लिए - 1193 प्रवासी विशेष ट्रेन से पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Train reached Lalkuan with 1193 migrants from Ahmedabad
लालकुआं (नैनीताल)। लॉकडाउन के कारण अहमदाबाद में फंसे 1193 प्रवासियों को लेकर विशेष ट्रेन रविवार शाम 8:05 पर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर सभी यात्रियों की गहन जांच की गई। बाद में बारी-बारी से उन्हें प्लेटफॉर्म से निकालकर 36 बसों से रुद्रपुर और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रवाना किया गया।
विज्ञापन

विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से लालकुआं पहुंची। यात्रियों की जांच और अन्य व्यवस्था के लिए तीन सौ कर्मचारी और अधिकारियों को तैनात किया गया था। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और उनके सामान को सैनिटाइज भी किया गया। अल्मोड़ा, बागेश्वर और पौड़ी के 428 यात्रियों को 13 बसों से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी भेजा गया। यहां से उन्हें सोमवार की सुबह उनके गृह जिलों के लिए भेजा जाएगा। ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत के 697 यात्रियों को 19 बसों से रुद्रपुर के राधास्वामी सत्संग भवन भेजा गया। नैनीताल जिले के 68 यात्रियों को भी बसों के माध्यम से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed