{"_id":"6aa98e8248777ebb28049d95","slug":"64-trees-will-be-sawed-to-cover-two-kilometers-of-canal-in-haldwani-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: दो किमी नहर कवर करने में 64 पेड़ों पर चलेगी आरी, एसटीएच के पीछे से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: दो किमी नहर कवर करने में 64 पेड़ों पर चलेगी आरी, एसटीएच के पीछे से होगी शुरुआत
Tue, 15 Sep 2026 11:59 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:59 PM IST
सार
हल्द्वानी शहर में नहर कवरिंग की 15 करोड़ रुपये की योजना अंतिम चरण में है। सुशीला तिवारी अस्पताल से हुंडई शोरूम तक करीब दो किमी नहर को कवर किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 64 पेड़ और बिजली के 50 पोल हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हल्द्वानी शहर में नहर कवरिंग की 15 करोड़ रुपये की योजना की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। सुशीला तिवारी अस्पताल से हुंडई शोरूम तक करीब दो किमी नहर को कवर करने के लिए लगभग 64 पेड़ और बिजली के 50 पोल हटाए जाएंगे। सिंचाई, वन और बिजली विभाग ने इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के ईई दिनेश सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) इस परियोजना का नोडल विभाग है। इसके लिए सिंचाई विभाग को लोनिवि की ओर से बजट जारी होगा। पेड़ और पोल हटाने का खर्च नोडल विभाग वहन करेगा। 30 सितंबर के बाद निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन