{"_id":"5f7fa87459e0c9378b42d82d772a6677","slug":"train-crossing-the-barrier-stuck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन क्रासिंग बैरियर अटका, घंटे भर जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन क्रासिंग बैरियर अटका, घंटे भर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
Updated Tue, 03 Feb 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन आने के दौरान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बंद किया गया रेलवे क्रासिंग बैरियर तकनीकी खराबी आ जाने से जाम हो गया। इससे करीब एक घंटे तक बैरियर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने बैरियर ठीक कर बैरियर खोला, तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन हो सका। इधर, इज्जनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि तकनीकी खराबी के तत्काल बाद स्टेशन पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों को प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराए जाने का निर्णय लेना चाहिए था। लोगों को हुई परेशानी के लिए विभाग को खेद है।
विज्ञापन