फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic will start in Toulen bridge from June 20

बीस जून के बाद से टूलेन पुल में शुरू होगा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start in Toulen bridge from June 20
रानीबाग में टूलेन स्पान पुल का चल रहा है निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। 20 जून के बाद रानीबाग में 7.17 करोड़ की लागत से बन रहे टूलेन स्पान पुल से यातायात सुचारु हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि टूलेन पुल निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

रानीबाग-भीमताल मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या और पुल की भार क्षमता कम होने की वजह से टूलेन पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 7.17 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। लोनिवि को अप्रैल 2022 तक पुल तैयार करना था लेकिन कोविड, आपदा और चुनाव के चलते पुल का निर्माण कार्य दो माह बाद पूरा होगा। रानीबाग-भीमताल मार्ग से अल्मोड़ा, बागेश्वर, भीमताल, भवाली, धानाचूली, पहाड़पानी, ओखलकांडा, गरमपानी, धारचूला, चंपावत, लोहाघाट, लमगड़ा, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। रानीबाग के पास जाम लगने से लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है। अब टूलेन पुल बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर ने बताया कि 20 जून के बाद रानीबाग में बन रहे टूलेन स्पान पुल से यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्सन- 12बीटीएल04-05पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed