फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic police implemented route diversion plan regarding civic elections in haldwani

Haldwani: आज रूट प्लान देखकर ही निकलें...निकाय चुनाव के मद्देनजर बनाई व्यवस्था; भारी वाहन प्रतिबंधित

Wed, 22 Jan 2025 12:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

निकाय चुनाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू ही किया है। साथ ही भारी वाहनों को बैन कर दिया है। बुधवार सुबह सात बजे के बाद शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Traffic police implemented route diversion plan regarding civic elections in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है और इससे एक दिन पहले पोलिंग पार्टियां शहर से रवाना हो जाएंगी। इसे लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू ही किया है। साथ ही भारी वाहनों को बैन कर दिया है। बुधवार सुबह सात बजे के बाद शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा। वाहनों को बाईपास के जरिये ही उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 

रोडवेज बसें भी एक दिन के लिए नए रूट से चलेंगी। शहर के छह स्थल जीरो जोन रहेंगे। यानी यहां वाहन नहीं चलेंगे। पोलिंग पार्टियों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज और मतदान से जुड़े कार्मिकों के निजी वाहन महिला डिग्री कॉलेज, खालसा नेशनल गर्ल्स स्कूल, गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज और परख इमेजिंग सेंटर की पार्किंग में पार्क होंगे।

विज्ञापन

 

यह है व्यवस्था

-शहर के अंदर यातायात, डायवर्जन, पार्किंग बुधवार को प्रभावी रहेगा। सुबह सात बजे से यह प्लान पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी तक लागू रहेगा। सभी प्रकार के भारी वाहन सुबह सात बजे तक हल्द्वानी शहर क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे। सात बजे से नैनीताल रोड पर तिकोनिया से हाइडिल तिराहा तक और हाइडिल तिराहा से तिकोनिया तक भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। भारी वाहन बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

-रोडवेज, सिटी व अन्य बसों के लिए भी यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी शहर को आने वाली सभी बसें नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार से तीनपानी से मंडी तिराहा होकर रोडवेज तक आ सकेंगी। इसी प्रकार हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से लालडांठ होकर कालाढूंगी तिराहा से रोडवेज तक आ सकेंगी।

-हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त बसें रोडवेज पूर्वी गेट से बनभूलपुरा गौलापुल होते हुए गौलापार से नारीमन तिराहा से जा सकेंगी। सुबह सात बजे से तिकोनिया से हाइडिल तिराहा और हाइडिल तिराहा से तिकोनिया तक सभी बसों का आवागमन बंद रहेगा।

-रामपुर रोड, बरेली रोड से आने वाली बसें टीपीनगर से होंडा शोरूम तक आ सकेंगी। इसके अलावा तीनपानी से गौलापार को जाएंगी।

दो, तीन और चारपहिया वाहनों के लिए भी डायवर्जन प्लान
डायवर्जन में सभी छोटे वाहन जिसमें कार व टेंपो के साथ दोपहिया भी शामिल हैं। तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने वाले भाग (काठगोदाम से आने वाली रोड) से होकर जाएंगे। काठगोदाम की ओर से रोडवेज की तरफ आने वाले समस्त छोटे वाहन सौरभ होटल तिराहा से बाएंं ठंडी सड़क से तिकोनिया होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। ठंडी सड़क पर दबाव होने की स्थिति में सौरभ होटल से तिकोनिया तक नैनीताल से आने वाली सड़क पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलेगा। पर्वतीय क्षेत्र से अन्यत्र जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर चलेंगे। पनचक्की तिराहा से दोनहरिया की ओर आने वाले समस्त दोपहिया, चारपहिया वाहन पानी की टंकी से मुखानी चौराहा होते हुए जाएंगे। मुखानी चौराहा से नहर कवरिंग रोड होते हुए जाने वाले वाहन पानी की टंकी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पनचक्की से हाइडिल तिराहा होकर चलेंगे।

सभी वाहनों के लिए छह स्थान जीरो जोन

- नैनीताल रोड पर तिकोनिया से सौरभ होटल तक

- कुल्यालपुरा चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज और एमबी डिग्री कॉलेज तिराहा तक

- महारानी होटल कट से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए दोनहरिया तिराहा और कुल्यालपुरा चौराहे तक

- दोनहरिया तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तिराहा और कुल्यालपुरा तिराहे तक

- पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा की ओर

- कलावती तिराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा की ओर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed