फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   traffic plan for Nainital and Kainchi Dham on Christmas and New Year

क्रिसमस और न्यू ईयर: नैनीताल में पर्यटकों को नहीं होगी जाम की दिक्कत, कैंची धाम के लिए बनाया नया ट्रैफिक प्लान

Thu, 21 Dec 2023 12:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

अब क्रिसमस व नए साल पर पर्यटकों को नैनीताल और कैंची धाम में यातायात जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर यहां यातायात प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
traffic plan for Nainital and Kainchi Dham on Christmas and New Year
यातायात प्लान - फोटो : amar ujala

विस्तार

नैनीताल जिले में क्रिसमस-डे और नए साल के अवसर पर पर्यटकों की आवाजाही और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी जगदीश चंद्र, सीओ विभा दीक्षित व यातायात निरीक्षक आदेश कुमार की ओर से रूट प्लान तैयार किया गया है। निर्धारित रूट प्लान का पालन करने के लिए समस्त सम्मानित जनता से अपील की गई है कि निम्न रूट प्लान का पालन करते हुए अपने गंतव्यों को प्रस्थान करें।
विज्ञापन


क्रिसमस-डे और नए साल के अवसर पर नैनीताल शहर का यातायात प्लान
  • नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहन बगैर किसी रोक-टोक के किसी भी निर्धारित मार्ग से आ-जा सकते हैं। वहीं, वाहनों की पार्किंग मैट्रोपोल, अशोका व डीएसए पार्किंग में होती है, इन तीनों पार्किंग में सामान्य स्थिति में 900 से 1000 वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • वहीं, फ्लैट मैट्रोपोल व अशोका पार्किंग 70% भर जाने पर वाहनों को सूखाताल पार्किंग एवं कुमांऊ मंडल विकास निगम पार्किंग में पार्क किया जायेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जब कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं सुखताल पार्किंग लगभग 70% भर जाएगी तब भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर 01 को डायवर्ट कर रूसी बाईपास हल्द्वानी रोड पर पार्क किया जाएगा। साथ ही यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा। इसी प्रकार कालाढूंगी की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास कालाढुंगी रोड व नारायण नगर पार्किंग में पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा। 
  • जब तृतीय स्कीम के प्रभावी होने पर भी नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहनों का दबाव होता है तो नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) एवं भीमताल तिराहा (काठगोदाम) में वाहनों की चैकिंग प्रारंभ करते हुए भीमताल, भवाली व अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से होते हुए मंगोली रूसी 01 से रूसी 02 होते हुए बैंड नंबर 01 से भवाली अल्मोड़ा भेजा जाएगा।
  • नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से नैनीताल की ओर केवल केंमू की बस व टेंपो ट्रैवलर आएंगी।
  • शेष टूरिष्ट की (बड़ी बसें) नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से ऊपर नहीं आएगी।
  • बारा पत्थर से पंगोट रोड पर टेंपो ट्रैवलर नहीं जाएगे, केवल हल्के चौपहिया वाहन को प्रवेश दिया जाएगा।
  • नैनीताल शहर मे यातायात का दबाव फिर भी बढ़ता है तो नैनीताल आने वाले अन्य जनपदों के बाइकर्स को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी व रानीबाग में रोका व पार्क कराया जायेगा। वहां से ये लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, टैक्सी) के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएगे।
  • जू-शटल के वाहनों को सैन्ट फ्रान्सेंस चर्च के नीचे पार्क कराया जायेगा वहां से इन वाहनों को बारी- बारी से जू को भेजा जायेगा। इण्डिया होटल के पास किसी भी प्रकार के टेक्सी/प्राइवेट/जू-शटल वाहन पार्क नही होंगे।

नए साल के अवसर पर कैंची धाम का यातायात प्लान
  • कैंची धाम में पर्यटकों के वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के कैंची भेजा जाएगा।
  • कैंची धाम स्थित पार्किंग फुल हो जाने पर वाहनों को भवाली स्थित विभिन्न पार्किंग में पार्क कराकर पर्यटकों को शटल के माध्यम से कैंची भेजा जाएगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर मोना होते हुए खुटानी को भेजा जाएगा, इसी प्रकार हल्द्वानी से आने वाले *भारी वाहनों को खुटानी होते हुए क्वारब की तरफ भेजा जाएगा।
  • यदि वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है तो हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को वाया भीमताल, भवाली होते हुए कैंची भेजा जाएगा व वापसी हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भवाली चौराहा, गेठिया ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। इस प्रकार वन वे व्यवस्था रहेगी ।

उपरोक्त यातायात प्लान निम्न पर प्रभावी नहीं होगा
  • स्थानीय निवासियों को उनका आधार कार्ड चेक करने को प्रात सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।
  • जिन होटलों में पार्किंग की सुविधा है उन होटलों में बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।
  • स्थानीय नागरिक यदि अन्य वाहनों से हैं तो उनका आधार कार्ड चेक कर आधार कार्ड स्थानीय होने पर सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।
  • लोकल टैक्सियों को भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।
  • सरकारी सेवा से संबंधित वाहनों को सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।
  • जिनके व्यापार दुकान आदि नैनीताल शहर में उनको भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed