फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic jam due to the movement of devotees in Kainchi Dham

Nainital News: कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही से लगा जाम

Sun, 21 Jun 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to the movement of devotees in Kainchi Dham
भवाली/ गरमपानी (नैनीताल)। वीकेंड के चलते शनिवार को भीमताल, भवाली और कैंची धाम में जाम के चलते यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की आवाजाही से कैंची धाम में जाम लगने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, धारचूला, हल्द्वानी की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों और सैलानियों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

वहीं भवाली बाजार, सेनिटोरियम में भी जाम की समस्या बनी रही। भीमताल में सड़क किनारे वाहन खड़े करने से घंटों जाम लगा रहा। लोगों ने पुलिस से सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर गरमपानी में भी कैंची धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते जाम की समस्या बनी रही। खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा और रानीखेत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सड़क किनारे रोके रखा। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शाम 8 बजे बाद भारी वाहनों को बारी-बारी से हल्द्वानी को भेजा गया।
विज्ञापन

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
नैनीताल। वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके चलते शनिवार को तल्लीताल, मल्लीताल और मॉल रोड क्षेत्र में दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही शहर में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस वजह शहर के पार्किंग स्थल पैक हो गए और सड़कों पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच धार्मिक जुलूस के कारण किए गए यातायात डायवर्जन ने भी जाम की स्थिति को और गंभीर बना दिया। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लगा। वहीं शहर के अन्य मार्गों में यातायात डायवर्जन के चलते यातायात अव्यवस्थित रहा।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर के पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत तक भरने के बाद बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका गया। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से शहर में भेजा गया । उन्होंने सड़क किनारे वाहन पार्क न करने और यातायात प्लान का पालन करने की अपील की है।

ट्रैफिक प्लान से परेशान होटल कारोबारी पहुंचे मंत्री के पास
भवाली (नैनीताल)। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल और सचिव कैलाश सुयाल ने शनिवार को प्रभारी मंत्री खजान दास को पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए ट्रैफिक प्लान से प्रभावित हो रहे कारोबार की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि वीकेंड में सैलानियों को शटल से कैंची धाम भेजा जा रहा है। इसके चलते होटल, होमस्टे और रेस्टोरेंट संचालकों का कारोबार चौपट हो गया है। सैलानियों की बुकिंग नहीं होने से आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री से पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान को बदलते हुए सैलानियों के वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed