फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic in Haldwani

तीन दिनों के लिए यातायात प्रतिबंधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic in Haldwani
हल्द्वानी। जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए रविवार से मंगलवार तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पहाड़ से आने वाले वाहन गौलापार और कालटैक्स से डायवर्ट होंगे। दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शनिवार को एसएसपी पंकज भट्ट ने शहर में वाहनों के लिए नो इंट्री और पार्किंग की समीक्षा की है।
विज्ञापन

शहर में यहां रहेगी नो इंट्री
नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर सामान्य वाहनों के लिए नो इंट्री रहेगी। इसी तरह पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर, दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा और तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

दो विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के लिए पार्किंग
नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में खड़े होंगे। पोलिंग पार्टियां एमबी इंटर कॉलेज मैदान से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड होते हुए नरीमन तिराहा, काठगोदाम से अपने गंतव्य स्थल के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के वाहन महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड के एक तरफ नवाबी रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड की ओर मुंह करके खड़े होंगे। ये पार्टियां नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जाएंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के वाहन डिग्री कॉलेज गेट से देवाशीष होटल तक, नैनीताल रोड पर मुख्य मार्ग के एक ओर खड़े होंगे। यहां से पोलिंग पार्टियां हाईडिल तिराहे से पनचक्की, चंबलपुल, लालडांठ, कालाढूंगी रोड होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के वाहन नैनीताल रोड पर डिग्री कॉलेज तिराहे से तिकोनिया तक खड़े होंगे। लालकुआं विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहन परख इमेंजिंग के सामने खाली प्लांट और ठंडी सड़क पर खड़े होंगे। निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी खालसा इंटर कॉलेज और वीर शिवा स्कूल में वाहन खड़ा करेंगे। दोपहिया वाहन क्वींस मेरी स्कूल में खड़ा किए जाएंगे।
शहर में वन वे ट्रैफिक भी रहेगा
डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज की ओर आएंगे। यहां से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा, महारानी होटल तिराहा की ओर से निकलेंगे। महारानी होटल तिराहा से वाहन सरस्वती रेस्टोरेंट की ओर, कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
साधारण वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन
कोई भी निजी वाहन तिकोनिया चौराहा से देवाशीष होटल, नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर खड़े नहीं होंगे। सफेद पट्टी के किनारे भी पोलिंग पार्टियों के अलावा अन्य वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे।
वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहे से पनचक्की की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन नरीमन तिराहे से गौलापार, तीनपानी गौला बाईपास रोड की ओर भेजे जाएंगे।

कॉलटैक्स से वाहनों को पनचक्की तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल से बरेली रोड की तरफ भेजा जाएगा। तीनपानी से वाहन डायवर्ट कर काठगोदाम की तरफ भेजे जाएंगे। बरेली रोड के वाहन तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed