{"_id":"da1d786316a464e6a4aa9dd95d58ba2c","slug":"traders-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपीनगर ट्यूबवेल पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीपीनगर ट्यूबवेल पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 08 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ ने मंगलवार को टीपीनगर ट्यूबवेल पर जलसंस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्यूबवेल जल्द चालू नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि हर छह माह में टीपीनगर का ट्यूबवेल फुंक जाता है, जिससे ट्रांसपोर्ट नगर में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। व्यापारी, लेबर, मिस्त्री, ड्राइवरों को दूर-दूर पानी लेकर आना पड़ता है। जलसंस्थान के अधिकारियों से बात करने पर उनका यही जवाब होता है कि वोल्टेज की समस्या है।
विज्ञापन
व्यापारी संघ के महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल एवं कोषाध्यक्ष जसपाल मालदार ने ऐलान किया कि जल्द पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो ईई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शंकर भुटियानी, हाजी नफीस अहमद, राजेश पुरी, मनोज कपूर, विक्की भाटिया, प्रवीन कांडपाल, विनोद आनंद, अर्जुन भुटियानी, इंद्र भुटियानी, जमशेद अहमद, निजाम मिस्त्री, इरफान, असलम, मनोरंजन जैसवाल, रामसिंह जंगपांगी, नंदू, रामानंद आदि थे।
विज्ञापन