फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tractor driver trapped

गौला टापू में पांच घंटे तक फंसा रहा ट्रैक्टर चालक

Tue, 03 Mar 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ Updated Tue, 03 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver trapped

वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे चेकडैम निर्माण में लगा ट्रैक्टर चालक सोमवार शाम गौला के बीचोंबीच टापू में पानी से घिर गया। सूूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घंटों मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


बरेली का मूल निवासी ट्रैक्टर चालक नरेश पुत्र मैकूलाल वर्तमान में गोरापड़ाव में रहता है। सोमवार शाम वह ट्रैक्टर (यूए04सी-2724) से पानी का टैंक जोड़कर गौला नदी में वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे चेकडैम निर्माण में लगा था। इस बीच गौला बैराज से अचानक पानी छोड़ने से वह टापू में फंस गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पांच बजे से गौला में फंसे चालक को रात नौ बजे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। उधर, लोगों का कहना था कि जानकारी मिलने पर एसडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी यशवंत सिंह, सीओ लालकुआं बच्चन सिंह राणा तो मौके पर पहुंच गए, लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर उनमें वन विभाग के खिलाफ काफी रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज लदे वाहन बने रेस्क्यू में बाधक
डीएलएम की लापरवाही से हल्द्वानी खनन प्रभाग खोलने से मार्ग बंद रहा, जिससे उपखनिज लदे वाहन गौला मार्ग पर आडे़-तिरछे खड़े हो गए और पुलिस, प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को गौला तक पहुंचने में घंटों समय लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed