{"_id":"6b074844cada249d92081a8c","slug":"ncc-day-will-now-be-observed-on-april-16-a-change-to-a-77-year-old-tradition-haldwani-news-c-8-1-hld1024-872565-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अब 16 अप्रैल को मनाया जाएगा एनसीसी दिवस, 77 साल पुरानी परंपरा में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अब 16 अप्रैल को मनाया जाएगा एनसीसी दिवस, 77 साल पुरानी परंपरा में बदलाव
विज्ञापन
हल्द्वानी। हर वर्ष नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाने वाला एनसीसी डे अब अगले प्रशिक्षण वर्ष से 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस संबंध में बटालियन की ओर से जिले के स्कूल-कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद एनसीसी से जुड़े अधिकारियों और कैडेटों में इस बदलाव पर चर्चा शुरू हो गई है।
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोगी एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर भगवान बल्लभ जोशी ने बताया कि बटालियन की ओर से उन्हें पत्र भेजकर बताया गया कि अगले प्रशिक्षण वर्ष से एनसीसी डे 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। अभी तक एनसीसी डे नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता था लेकिन अब तिथि में बदलाव किया गया है।
-
16 अप्रैल को अस्तित्व में आया था एनसीसी एक्ट
जोशी ने बताया कि 16 अप्रैल 1948 को ही एनसीसी एक्ट अस्तित्व में आया था। इसी दिन एनसीसी की स्थापना का कानूनी आधार तैयार हुआ था। इसलिए अब एनसीसी के स्थापना दिवस को ही एनसीसी डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इससे कैडेटों को एनसीसी के इतिहास और उसकी स्थापना से जुड़ने का मौका मिलेगा। एनसीसी अधिकारियों का कहना है कि नई तिथि को लेकर अभी औपचारिक दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।