{"_id":"614b808c8ebc3e0c136d6ea7","slug":"tourists-enjoying-river-rafting-in-kosi-ramnagar-news-hld438919142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
विज्ञापन
रामनगर कोसी नदी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हुए पर्यटक।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। आप भी राफ्टिंग का रोमांच लेना चाहते हैं तो रामनगर की कोसी नदी में चले आइए। यहां नदी की उफनती लहरों में पर्यटकों को राफ्टिंग का रोमांच अपनी ओर खींच रहा है। अगस्त से कोसी नदी में शुरू हुई राफ्टिंग पर्यटकों को खूब भा रही है। मोहान से ढिकुली तक कोसी नदी में राफ्टिंग कराई जा रही है। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी यहां आकर इसका लुत्फ उठा चुके है।
कोसी नदी में राफ्टिंग कुमाऊं मंडल विकास निगम की देखरेख में पैडी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड संस्था करा रही है। संस्था के प्रदीप राज सिंह के अनुसार 29 जुलाई को राफ्टिंग का ट्रायल था। इसके बाद पहली अगस्त से पर्यटकों को राफ्टिंग कराई जा रही है। अब तक 1565 पर्यटकों को राफ्टिंग कराई जा चुकी है। राफ्टिंग सुबह सात बजे से 12 बजे तक और दोपहर में दो बजे से पांच बजे तक कराई जा रही है। बरसात में जंगल सफारी को आने वाले पर्यटकों के पास अब राफ्टिंग का भी विकल्प है।
दो लाख रुपये राजस्व मिला
रामनगर। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक बीएस मेहरा ने बताया कि राफ्टिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 1565 पर्यटकों से अब तक विभाग को एक लाख 98 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। अभी पर्यटक अच्छी खासी संख्या में राफ्टिंग कर रहे है।
विज्ञापन
नदी के घटते जलस्तर से चिंता
रामनगर। बरसात में कोसी नदी का जलस्तर तो ठीक है लेकिन बरसात नहीं होने पर जलस्तर घट रहा है। नदी में पानी कम होने से राफ्टिंग में परेशानी आ रही है। प्रदीप राज सिंह के अनुसार यदि नदी में पानी कम होगा तो राफ्ट के फटने के आसार होते है। ऐसे में नदी में कम होगा तो राफ्टिंग को बंद करना पड़ेगा। जब नदी में जलस्तर ठीक रहेगा तब तक राफ्टिंग कराई जाएगी।