फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists enjoy boating in Nainzil

सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार का उठाया लुत्फ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy boating in Nainzil
नैनीताल। शुक्रवार और शनिवार को नगर में हुई बर्फबारी के बाद रविवार को भी काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार का आनंद लिया। इसके अलावा उन्होंने दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन

नगर में सुबह से ही मौसम खुशगवार बना रहा, जिसके चलते काफी संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए। इस सुहावने मौसम में पर्यटक हिमालय दर्शन, किलबरी, स्नोव्यू, बिड़ला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे। साथ ही चिड़ियाघर में दिनभर में 1075 पर्यटकों ने वन्य प्राणियों और फीजेट्स को देखा। इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में शाम पौने पांच बजे तक 550 पर्यटक पहुंचे। वाटर फाल में 615, पर्यटक हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 142 पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था प्रभावित, रेंगते रहे वाहन
नैनीताल। नगर में वीकेंड पर रविवार को पर्यटकों की आवाजाही दिनभर बरकरार रही। इस दौरान शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने से यातायात व्यवस्थाएं चरमराने लगीं, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने बारिश के बीच मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 14, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा की मानें तो झील का जलस्तर आधा इंच घटने के बाद 4 फीट 3 इंच पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीबाग-भीमताल मार्ग पर जाम से लोग परेशान
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग के पास टूलेन पुल निर्माण के चलते रविवार को रानीबाग-भीमताल मार्ग पर सात किमी. जाम लग गया।
लोनिवि की ओर से रानीबाग के पास टूलेन पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रविवार शाम करीब चार बजे से जाम लगना शुरू हुआ और रानीबाग से चंदादेवी तक करीब सात किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग र्गई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक की गाड़ी भी जाम में फंस गई। उन्होंने बताया कि जाम के चलते वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि लोनिवि की ओर से रानीबाग मार्ग पर पुल निर्माण के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed